छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने एस्मा लागू होने के बाद भी कार्य पर नहीं लौटने वाले 206 हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित होने के लिए बीते 21 और 26 अगस्त को आदेश जारी किया गया था, लेकिन ये कर्मचारी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हुए।
News On AIR | September 3, 2023 7:55 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ :स्वास्थ्य अधिकारी ने एस्मा लागू होने के बाद भी कार्य पर नहीं लौटने वाले 206 हड़ताली कर्मचारियों को किया निलंबित