April 1, 2024 11:57 AM

printer

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक माओवादी

छत्तीसगढ़ में बस्तर डिवीजन के सुकमा जिले में आज एक माओवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ टेतकोडगु क्षेत्र में कोबरा बटालियन और जिला आरक्षी गार्ड के संयुक्त दल के तलाशी अभियान के दौरान हुई। सुकमा की पुलिस अधीक्षक किरन चौहान ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोली बारूद बरामद किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला