छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित कला वीथिका में आज से 3 दिवसीय चित्र-प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में गांधीजी के जन्म, बचपन, परिवार, किशोरावस्था में अध्ययन सहित जीवनकाल की उल्लेखनीय घटनाओं से संबंधित 100 से अधिक चित्रों का समावेश है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन 4 अक्टूबर तक सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है।
News On AIR | October 2, 2023 7:56 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 3 दिवसीय चित्र-प्रदर्शनी लगाई