छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। भारी वर्षा मुख्य रूप से बस्तर संभाग के जिलों के साथ ही रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हो सकती है।
Site Admin | August 29, 2024 8:59 PM
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की संभावना