छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव की पुण्यभूमि से माघी पुन्नी मेले की शुरूआत होती है। भगवान श्रीराम के चरण जहां-जहां पड़े हैं, उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। धान खरीदी के मुद्दे पर श्री बघेल ने कहा कि कोई भी दिक्कत आए, राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी।
News On AIR | September 11, 2023 7:39 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया