छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 लाख रूपये की इनामी महिला सहित 3 माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और कोबरा बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर टेकलगुड़ा माओवादी घटना सहित कई अन्य वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। 3 माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
News On AIR | September 9, 2023 7:40 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: महिला सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण