मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र में नाम या पता गलत दर्ज होने पर उसमें सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा लोगों के आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र से भी जोड़ने का कार्य किया गया। प्रदेश में इन दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य जारी है, जो 11 सितंबर तक चलेगा। वहीं, 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
News On AIR | September 3, 2023 7:58 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन