छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा और जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव में इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और रायगढ़ में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर और कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग और बिलासपुर में, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत कोरबा और जांजगीर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया रायपुर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
News On AIR | September 28, 2023 7:48 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी