July 15, 2024 7:54 PM

printer

छत्तीसगढ़ : पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया

 

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन माओवादियों पर पुलिस पर गोलीबारी, हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोट, डकैती और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। इन बारह माओवादियों में से 5 को मेटापाल के जंगल से और 7 को तर्रेम इलाके से पकड़ा गया है। इनमें से 3 माओवादियों पर कुल 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला