छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग ने नियोजित श्रमिकों के वेतन की नई दरें निर्धारित की हैं, जो बीते 1 अक्टूबर से अगले साल 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगी। नई दरों के अनुसार अब उच्च कुशल श्रमिकों का वेतन प्रतिमाह 12830 रूपये, कुशल श्रमिकों का 12050 रूपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों का 11270 और अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान 10620 रूपये निर्धारित किया गया है। वहीं, कृषि श्रमिकों के वेतनमान में प्रतिमाह 140 रूपये की वृद्धि की गई है।
News On AIR | October 3, 2023 7:08 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग ने नियोजित श्रमिकों के वेतन की नई दरें निर्धारित की