छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात डीआरजी के सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, बस्तर फाइटर्स का एक आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ग्राम बेचापाल के पास हुआ। घायल आरक्षक को इलाज के लिए डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मृतक जवान तेलम चमरू को आज बीजापुर में विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।
Site Admin | August 29, 2024 8:57 PM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू की सड़क दुर्घटना में मौत