छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कल जिला पुलिस अधीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उपमहानिरीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनमें से तीन माओवादियों पर आठ–आठ लाख रुपये, एक माओवादी पर तीन लाख रुपये और दो अन्य माओवादियों पर एक–एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25–25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
Site Admin | August 27, 2024 8:12 AM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया