April 29, 2024 9:28 PM

printer

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के सामने आत्मसमर्पण किया। ये सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इन पर नक्सलियों के सहयोगी के रूप में काम करने का आरोप है।

दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान के अंतर्गत अब तक 761 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से 177 माओवादियों पर ईनाम घोषित किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला