छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है। इस समिति में शामिल होने वाले वे प्रदेश के एकमात्र कांग्रेस नेता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इस केंद्रीय समिति का गठन किया है। यह समिति विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करेगी। इस समिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित सोलह सदस्य शामिल हैं।
News On AIR | September 5, 2023 9:23 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में किया शामिल