छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर के लोगों की भावनाओं और उनके आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी इसके निजीकरण का विरोध करती है। प्रदेश कांग्रेस ने नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने की प्रक्रिया रोकने, एनएमडीसी का मुख्यालय हैदराबाद से बस्तर लाने और बस्तर में एम्स खोले जाने की मांग की है।
News On AIR | October 2, 2023 7:52 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का किया ऐलान