रायगढ़ के कोड़ातराई में आज कांग्रेस द्वारा भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न योजनाओ के 3 हजार से अधिक हितग्राहियों को 9 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि और सामग्री का वितरण किया। साथ ही 82 चयनित विकासखंडों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
News On AIR | October 4, 2023 8:04 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: कांग्रेस द्वारा भरोसे का सम्मेलन हुआ आयोजित