छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज से रायपुर में शुरू हुई। राजधानी के 4 स्थानों पर 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय प्रत्येक खेल के विजेता प्रतिभागी और दल हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ियां ओलपिंक के तहत फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, बाटी, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली, रस्साकसी, लंगड़ी दौड़, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, गेड़ी दौड और कुश्ती की प्रतियोगिता हो रही हैं। इस प्रतियोगिता में बच्चे और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले रहे हैं।
News On AIR | September 25, 2023 8:08 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में हुई शुरू