छठे राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में किया गया जिसमें शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनहितैषी एवं समावेशी नीतियों से उपेक्षित एवं निर्धन वर्ग के लिए योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है जिससे हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
News On AIR | September 30, 2023 7:06 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह का आयोजन यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में किया गया