छठे चरण में राज्य के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर समेत देशभर के आठ राज्यों के 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। इन चारों सीटों के लिए दिन के ग्यारह बजे तक 27 दशमलव आठ शून्य प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने बताया कि गिरिडीह में 29 प्रतिशत, जमशेदपुर में 28 दशमलव चार पांच प्रतिशत, धनबाद में 26 दशमलव शून्य छह प्रतिशत और रांची में 28 दशमलव शून्य छह प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
Site Admin | May 25, 2024 8:06 PM
छठे चरण में राज्य के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर समेत देशभर के आठ राज्यों के 58 सीटों के लिए मतदान