राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने यह बताया है कि छठे चरण के तहत आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। गिरिडीह लोकसभा सीट से बारह, धनबाद सीट से दस, रांची से सोलह और जमशेदपुर से बारह प्रत्याशियों ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही अब धनबाद में कुल अठाईस, रांची में तैंतीस, गिरिडीह में पच्चीस और जमशेदपुर में बत्तीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Site Admin | May 6, 2024 7:58 PM
छठे चरण के तहत आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन