लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब छठे और सातवे चरण के मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। अंतिम दो चरणों के मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में मतदान को प्रेरित करने के लिए जिला प्रषासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा विविध अयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में जिला प्रषासन की एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। वहां जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा मतदान प्रतिषत बढ़ाने के लिए लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के नाम पर एक आमंत्रण पत्र डिजिटल माध्यम से लोगों तक भेजा जा रहा है। निमंत्रण कार्ड के स्वरूप के इस आमंत्रण पत्र से लोगों को एक जून को मतदान करने के लिए बुलावा दिया जा रहा है।
Site Admin | May 21, 2024 8:48 PM
छठे और सातवे चरण के मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान को तेज