छठा राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू हो गया है। सरकार इस वर्ष सितम्बर में पूरे महीने इसे मनाएगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष योजना के तहत पूरे जीवन चक्र में कुपोषण की समस्या से निपटने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्रालय ने बताया कि पोषण माह में गर्भावस्था, शैशवकाल, बचपन और किशोरावस्था में पोषण के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार ने इस प्रकार की जागरुकता के लिए सुपोषित भारत, साक्षर भारत और सशक्त भारत का नारा दिया है। मंत्रालय ने बताया कि पोषण माह में पोषण की जागरुकता को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक ले जाया जाएगा।
News On AIR | September 1, 2023 4:49 PM | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS | छठा रा
छठा राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू, सरकार इस वर्ष सितम्बर में पूरे महीने इसे मनाएगी