चेन्नई में चल रही चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रही नीरू अब 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष और एएमयू शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि नीरू अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और 200 मीटर दौड़ में भी पदक जीतेंगी।
Site Admin | September 14, 2024 8:30 PM
चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया