September 5, 2024 12:30 PM

printer

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

चुनाव आयोग ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितम्‍बर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 13 सितम्‍बर को होगी। उम्‍मीदवार अपना नामांकन 16 सितम्‍बर तक वापस ले सकेंगे। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए पांच अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ अक्‍टूबर को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला