चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें दो सीट उत्तराखण्ड से हैं। प्रदेश में चमोली जिले की बदरीनाथ सीट और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी होगी, 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 26 जून तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जांएगे।
Site Admin | June 10, 2024 5:30 PM
चुनाव आयोग ने उत्तराखण्ड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की