चुनाव आयोग द्वारा स्वीप के तहत राज्यभर में कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देवघर जिले में भी स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से आज टॉवर चौक स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिलावासियों के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं से शामिल होने का अनुरोध किया है। उपायुक्त विशाल सागर ने रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेकर मतदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की है। खूंटी जिले में संचालित विभिन्न संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। इधर रामगढ़ जिले में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से बनाए गए खोरठा गीत का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने लोकार्पण किया।
Site Admin | April 15, 2024 2:58 PM
चुनाव आयोग द्वारा स्वीप के तहत राज्यभर में कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित