July 11, 2024 9:28 PM

printer

चुनाव आयोग टीम द्वारा निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ दूसरे दिन रामगढ़ जिले के पतरातु में आयोजित बैठक समाप्त हुई

चुनाव आयोग टीम द्वारा निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ आज दूसरे दिन रामगढ़ जिले के पतरातु में आयोजित बैठक समाप्त हुई। बैठक के दौरान राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। केंद्रीय उपचुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई साथ ही अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चुनाव की घोषणा जल्द ही होगी।

उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। ऐसे सभी वोटरों को इसमें शामिल करना है, जो 18 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं। बैठक में सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में पीपीटी प्रस्तुत किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला