चार दिन का वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 आज संपन्न हो गया। यह नई दिल्ली के भारत मंडपम में 19 सितम्बर को आरंभ हुआ था। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलावा लगभग 90 देशों ने भाग लिया। 18 केंद्रीय मंत्रालयों और सहयोगी सरकारी निकायों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण में वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत के उभरने को रेखांकित किया गया है। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता का संगम रहा।
Site Admin | September 22, 2024 4:45 PM | Delhi-World Food India
चार दिन का वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 आज संपन्न हो गया