चार जून को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। रांची संसदीय सीट के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में चार जून को सुबह आठ से मतगणना होगी। इसके लिए सात सौ कर्मचारियों को आज पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें दो जून को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंडरा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल एक सौ उनतालिस टेबलों पर मतगणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी तैनात होंगे। मतगणना को लेकर कृषि बाजार समिति प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
Site Admin | May 30, 2024 3:57 PM | jharkhand news
चार जून को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में