चम्पावत जिले में भूस्खलन के चलते पिछले 28 घंटे सं बंद टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लिए सुचारू हो गया है। चंपावत से हमारे संवाददाता ने बताया कि बाराकोट के समीप सन्तोल में पहाड़ी से मलवा आने से कल मार्ग बाधित हो गया था, जिसके चलते मार्ग पर सैकड़ों वाहन 28 घण्टे फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से भोजन और पानी की व्यवस्था की गई थी।
Site Admin | September 4, 2024 6:26 PM | UTTARAKHAND NEWS
चम्पावत जिले में टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लिए हुआ सुचारू