चम्पावत जिला मुख्यालय में आज से 3 दिवसीय नेशनल मिलेट्स एग्रीकल्चर एन्ड गवर्नमेंट अचीवमेंट एक्सपो 2023 शुरू हो गया है। जिले के गोरल चौड़ मैदान में आयोजित इस एक्सपो में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही किसानों और स्थानीय लोगो को मिलेट्स की उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। परियोजना निदेशक आलोक चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से सभी विभागों के 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए है।
News On AIR | September 28, 2023 7:09 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
चम्पावत जिला मुख्यालय में 3 दिवसीय नेशनल मिलेट्स एग्रीकल्चर एन्ड गवर्नमेंट अचीवमेंट एक्सपो 2023 शुरू