April 4, 2024 4:54 PM

printer

चम्पावत के जिला निर्वाचन अधिकारी नेपाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

चम्पावत के जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर नेपाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी बूथ की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से निडर होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों का चिह्निकरण कर इन स्थानों पर स्वीप की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला