राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चम्पाई सोरेन आज पाकुड़ जिले के हिरनपुर प्रखण्ड के डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित्त मांझी परगना महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के ग्राम प्रधान सहित आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था को संचालित करने वाले नाइकी गुडित हिस्सा लेंगे। इस दौरान संथाल में आदिवासियों की घटती जनसंख्या और जमीन लूट को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों से रायशुमारी के साथ आगे की रणनीति पर भी खुलकर चर्चा होगी। अधिक जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता।
Site Admin | September 16, 2024 1:43 PM
चम्पाई सोरेन पाकुड़ जिले के हिरनपुर प्रखण्ड के डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित्त मांझी परगना महासम्मेलन में शामिल होंगे