चमोली जिले में आज 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई। जोशीमठ विकासखण्ड के उर्गम घाटी के उर्गम भर्की मोटर मार्ग पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली से आगे क्षेत्रपाल के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार वाहन चालक की मृत्यु हो गई।
News On AIR | October 7, 2023 7:13 PM | UTTARAKHAND NEWS
चमोली में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत