चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में कल नृसिंह भगवान की जयंती धूमधाम से मनायी गई। नृसिंह को भगवान विष्णु का चौथे अवतार माना जाता है। नृसिंह मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद हवन शुरू हुआ और दोपहर को जोशीमठ महिला भजन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किये गए। देर शाम भगवान नृसिंह का प्राकटोत्सव के बाद उनका अभिषेक किया गया। इस अवसर पर नृसिंह मंदिर को फूलों से सजाया गया था। प्रत्येक वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को भगवान नृसिंह का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। इसी दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान नारायण ने नृसिंह का रूप धारण किया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था।
Site Admin | May 22, 2024 7:14 PM
चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में कल नृसिंह भगवान की जयंती धूमधाम से मनायी गई