July 12, 2024 5:53 PM

printer

चमोली जिले की बद्रीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल मतगणना की जाएगी

चमोली जिले की बद्रीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कल मतगणना की जाएगी। बद्रीनाथ सीट पर चार और हरिद्वार सीट पर छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतगणना से पहले सभी ई.वी.एम मशीनों को त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है और सी॰सी॰टी॰वी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में कराए जाने और मतगणना स्थल पर निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला