चतरा जिले में अब तक मात्र 16 दशमलव 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से कम है। इस वर्ष कृषि विभाग को चतरा जिले में 36 हजार 500 हेक्टेयर भूमि पर धान आच्छादन का लक्ष्य मिला है लेकिन अब तक जिले में 365 हेक्टेयर भूमि पर ही बिचड़ा बोया जा सका है। जिले के किसानों को अभी भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
मानसून की बेरुखी से चिंतित किसान जी तोड़ मेहनत के साथ बिचड़ा बोने में जुटे हैं। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कम अवधी की धान बीज लगाने की सलाह दी जा रही है।