चतरा जिले के हंटरगंज स्थित प्रसिद्ध कौलेश्वरी मंदिर के विकास पर 65 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। पर्यटन विकास विभाग ने मंदिर के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान को अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें मंदिर क्षेत्र के अलावा कौकेश्वरी पहाड़ को भी एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है।
इधर वन विभाग द्वारा कौलेश्वरी मंदिर की तलहटी हटवरिया में अरोग्य वन पार्क का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा ने पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि अरोग्य वन पार्क को जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।