चतरा जिले की टंडवा पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार ने आकाशवाणी को बताया कि टंडवा-पिपरवार क्षेत्र में टी एस पी सी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर अभिषेक, सब जोनल कमांडर ऋषिकेश अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
Site Admin | September 5, 2024 10:16 PM
चतरा जिले की टंडवा पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार