विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में जून 2027 से पहले पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। वे कल चुवाड़ी के समीप लेधर मोड़ में जल शक्ति विभाग द्वारा 1 करोड़ 60 लाख की राशि से निर्मित होने वाले जल एवं स्वच्छता केंद्र-विश्राम गृह के शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जारी वित्त वर्ष के दौरान 1 सौ 13 करोड़ रूपयें की विभिन्न योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त अगले छ माह की समय सीमा के दौरान 1 सौ 35 करोड़ रूपए की नई योजनाओं को शुरू किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को एक वर्ष की समयावधि के भीतर विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Site Admin | June 22, 2024 3:50 PM
चंबा जिला के सभी गांव में जून 2027 से पहले पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा