चंपावत के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को नशा मुक्त अभियान 2025 को सफल बनाने और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए फिक्की सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस में इससे पहले केवल 04 राजपत्रित अधिकारियों को ही प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को फिक्की अवार्ड से सम्मानित करता है।
News On AIR | September 24, 2023 6:14 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
चंपावत के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को फिक्की सम्मान से सम्मानित किया जाएगा