छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान कल मंगलवार को जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘घर-घर पुस्तक, हर-घर लाइब्रेरी’’ का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि नीति आयोग से प्राप्त राशि से जिले के सभी घरों में कम से कम दस पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही है। श्री कश्यप ने कहा कि इस पहल से लोगों को अपने घर में ही लाइब्रेरी का अनुभव हो सकेगा। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को पुस्तक का वितरण किया।
वहीं, वन मंत्री श्री कश्यप जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में भी शामिल हुए।
Site Admin | July 17, 2024 7:55 PM
‘‘घर-घर पुस्तक, हर-घर लाइब्रेरी’’ का शुभारंभ