गौतमबुद्ध नगर में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर और बेव्यू भूटानी ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक रियायत समझौते पर दस्तखत किए। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फैली फिल्म सिटी का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में 230 एकड़ जमीन पर फ़िल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण की लगभग लागत 1.510 करोड़ रुपए आएगी। बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर फिल्म सिटी के निर्माण का कार्य अगले छह माह में शुरू कर देगी। विश्व स्तरीय फिल्म सिटी बनाने के लिए निर्माता कंपनी दुनिया भर के फिल्म सिटी से तकनीकी सहयता भी ले रही है। यह फिल्म सिटी विश्व स्तरीय सुविधा से लैस होगा। अब युवा टैलेंट्स को मुम्बई में नहीं भटकना होगा, यहां पर फ़िल्म उद्योग से जुड़े रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
Site Admin | June 27, 2024 9:56 PM
गौतमबुद्ध नगर में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण कार्यो तेज, छह माह के अंदर शुरू होगी निर्माण का कार्य