गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाने के सदर बाजार में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह घटना कल देर शाम की है। इस घटना कारण आज पोड़ैयाहाट बाजार स्वतःस्फूर्त बंद है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा कार्यकर्ता को कई गोलियां मारी। गोलियां लगने के बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कल रात को ही ट्वीट कर भाजपा के कार्यकर्ता की हत्या पर दुख व्यक्त किया है।
Site Admin | April 5, 2024 3:44 PM | jharkhand news | RANCHI NEWS
गोड्डा: पोड़ैयाहाट थाने के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल