July 3, 2024 5:31 PM

printer

गोड्डा जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है

गोड्डा जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में यहां 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। मानसून की सक्रियता से किसान बेहद खुश हैं और वे खेती-किसानी में जुट गये हैं।  जिले के मेहरमा, महागामा और बसंतराय में धान की बहुत अच्छी खेती होती है। इन क्षेत्रों में किसानों के धान के बिजड़े लहलहा रहे हैं।

 

मेहरमा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर धान के बीज नहीं लगे हैं वहां भी अब बीज बोए जा रहे हैं। इधर गोड्डा सदर और कई अन्य प्रखंडों में जल जमाव की स्थिति से लोग परेशान भी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला