June 15, 2024 7:29 PM

printer

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जिले में हर घर नल से जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जिले में हर घर नल से जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। श्री दुबे ने कहा है कि गोड्डा जिले में  जिस व्यक्ति को जल जीवन मिशन का काम मिला है उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि गोड्डा में इस योजना के तहत बिछायी गयी पाइपलाइन केन्द्र सरकार के मानक के अनुरूप नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला