July 10, 2024 7:45 PM

printer

गुरूवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल गुरूवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तरप्रदेश से असम तक बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला