गुमला जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में चुनाव संबंधित जागरूकता स्टिकर्स, पोस्टर और कार्यालयों के बाहर सेल्फी प्वाइंट लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। स्वीप कोषांग की ओर से अपील की गई है कि जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इधर सरायकेला-खरसावां जिले में स्वीप कोषांग के अंतर्गत कल जेएसएलपीएस द्वारा कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत खरसावां प्रखंड के बुरुडीह और चिलकु पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
Site Admin | April 1, 2024 3:05 PM
गुमला जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य जारी