September 1, 2024 9:02 PM

printer

गुमलाः स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एटीएम मशीन से बीती रात अपराधियों ने 25 लाख रुपए की चोरी

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एटीएम मशीन से बीती रात अपराधियों ने 25 लाख रुपए की चोरी कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने आज एटीएम का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला