मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद और डिसा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ और अन्य जिलों में भीषण गर्मी रहेगी। अहमदाबाद और राजकोट में पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट, बनास कांठा, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, आनंद, सूरत, वलसाड, सुरेंद्र नगर, भावनगर, जूनागढ़ और पोरबंदर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है।
Site Admin | May 20, 2024 8:36 PM
गुजरात में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा : मौसम विभाग